Have you ever wondered why we say ‘Ganpati Bappa Morya’? Who is Morya? #ganeshafestival

Transcript
क्या हम जानते हैं कि जब हम कहते हैं मोरया गणपति बाप्पा मोरया तो मोरया का क्या मतलब होता है? मैं आपको बताती हूं आज। चिंचवाड़ गांव में एक संत हुआ करते थे। संत मोरया गोसावी मोरया जी हर साल गणपति के दर्शन करने के लिए मोर गांव जाया करते थे। कहा जाता था कि वो गणपति के बहुत बड़े भक्त थे। जब वो बहुत बूढ़े हो गए थे। ऐसे ट्रेडिशंस में माना जाता है कि जब वो एक्चुअली 117 साल के हो गए थे और वो कैसे तैसे धीरे-धीरे मोरगांव पहुंचे। गणपति के दर्शन करने के लिए। तब तक गणपति का मंदिर बंद हो चुका था। वो बहुत परेशान हुए। वहीं मंदिर के बाहर बैठे रहे और काफी देर तक रोते रहे। तब गणेश जी ने उनको दर्शन दिया और कहा कि तुम मुझसे इतना प्यार करते हो कि आज से तुझ में और मुझ में कोई अंतर नहीं होगा। जब तू मुझे याद करेगा मैं तुझसे मिलने के लिए चिंचवाड़ आऊंगा। तुम्हें आज से यहां आने की जरूरत नहीं है। और जब भी लोग मुझे याद करेंगे, तुझे भी साथ याद करेंगे। इस वजह से हमेशा कहा जाता है कि गणपति बाप्पा मोरया
Expert Vedic Astrologer providing insights on horoscopes, planetary transits, and spiritual guidance.
Comments
Related Posts

Taurus prediction for last 3 months of 2026 - Oct Nov Dec #tarot
Taurus prediction for last 3 months of 2026 - Oct Nov Dec #tarot

Leo prediction for Oct Nov Dec 2026 #tarot #whatscomingupinlovelife
Leo prediction for Oct Nov Dec 2026 #tarot #whatscomingupinlovelife

